{"_id":"67ebb5a38f2507df4b09edc3","slug":"video-preparations-started-in-the-markets-for-wheat-purchase-in-dadri-waiting-for-arrival-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में गेहूं खरीद के लिए मंडियों में तैयारियां शुरू, आवक का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में गेहूं खरीद के लिए मंडियों में तैयारियां शुरू, आवक का इंतजार
चरखी-दादरी में गेहूं खरीद के लिए मार्किट कमेटी की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। खरीद के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दादरी, बाढड़ा, बौंदकलां, झोझूकलां और छपार आदि केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। अब आढ़तियों को गेहूं की आवक का इंतजार है।
बता दें कि जिला में अभी तो गेहूं की कटाई शुरू हुई है और मंडियों में गेहूं पहुंंचने में अभी 10 दिन का और समय लगेगा। जिला में गेहूं की पंजीकृत भूमि 84856 एकड़ है और प्रति एकड़ से किसानों को 20 क्विंटल गेहूं की पैदावार मिलती है। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और वेयरहाउस जिला में गेहूं खरीद करेंगी।
इसके साथ ही बाढड़ा खंड में अधिक गेहूं खरीद के लिए बेरला केंद्र बनाने की डिमांड मार्किट कमेटी की ओर से भेजी गई है। अगर बाढड़ा मंडी में अधिक भीड़ हुई तो बेरला को उप खरीद केंद्र बनाया जाएगा और इसमें बाढड़ा अनाज मंडी के आढ़ती ही खरीद कर पाएंगे। सभी मंडियों में किसानों के बैठने के लिए पूरी सुविधा है।
इसके साथ ही शौचालय व पानी का भी उचित प्रबंध किया गया है। सरसों की खरीद तीन केंद्रों पर चल रही है जबकि गेहूं की आवक अधिक होने के अनुमान से पिछले वर्ष की तरह ही पांच केंद्र रहेंगे। फसल खरीद के बाद किसानों को 48 घंटे में पेमेंट दी जाएगी।
प्रतिदिन सुबह 8 से शाम 6 बजे तक कटेंगे गेटपास
मार्किट कमेटी की ओर से सभी केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे गेटपास जारी किए जाएंगे। रविवार को मंडी बंद रहेगी और किसी प्रकार की हलचल मंडी में नहीं होगी। गेहूं का एमएसपी रेट 2425 रुपये निर्धारित किया गया है।
सरसों की खरीद चल रही है और गेहूं की खरीद सरकारी तौर पर मंगलवार से शुरू कर दी गई है। किसानों के लिए मंडी में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसान अपनी फसल अच्छे से सुखाकर लाएं। फसल में नमी पाए जाने पर खरीद नहीं की जाएगी और उन्हें फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। -विजय कुमार, सचिव, मार्किट कमेटी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।