{"_id":"69bbe8bf6b5d462d4208eafa","slug":"video-residents-in-charkhi-dadri-are-facing-difficulties-due-to-muddy-conditions-on-both-sides-of-dhani-phatak-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में ढाणी फाटक के दोनों तरफ कीचड़ के हालात बनने से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में ढाणी फाटक के दोनों तरफ कीचड़ के हालात बनने से लोग हो रहे परेशान
दादरी के ढाणी फाटक के दोनों तरफ पिछले काफी समय से सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। अब बुधवार को हुई वर्षा के बाद यहां कीचड़ के हालात बन गए हैं। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि जन स्वास्थ्य विभाग ने कुछ माह पहले गांधी नगर से तिकोना पार्क डिस्पोजल तक सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क उखाड़ी थी। उसके बाद से ही सड़क की ठीक से मरम्मत नहीं करवाई गई। जिसके कारण सड़क पर काफी मात्रा में मिट्टी फैली रहती है। अब वर्षा के बाद यहां कीचड़ के हालात बन गए हैं। जबकि यहां से हर रोज हजारों की संख्या में विद्यार्थी, पैदल राहगीरों के अलावा वाहन चालकों को आवागमन होता है। सड़क पर फिसलन बनने से लोगों को फिसल कर गिरने का डर बना हुआ है। वहीं दुकानदारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।