Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Sanitation workers went on hunger strike in Dadri, warned of indefinite strike if the problem is not resolved
{"_id":"6826f49753e81e4d410c8ee4","slug":"video-sanitation-workers-went-on-hunger-strike-in-dadri-warned-of-indefinite-strike-if-the-problem-is-not-resolved-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में सफाई कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में सफाई कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
चरखी-दादरी स्थित नगर परिषद परिसर में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की और सरकार से मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने समाधान न होने पर राष्ट्रव्यापी स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की और इसकी अध्यक्षता कर्मचारी जिला प्रधान चंद्रभान ने की। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगे पूरी न करने पर रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने ठेका प्रथा शुरू कर कर्मचारियों की नौकरी पर संकट ला दिया है। साथ ही काफी सालों के से कच्चे कर्मचारी काम कर रहे हैं और उनको अभी तक पक्का नहीं किया गया है। कर्मचारियों के मासिक मानदेय न तो बढ़ाेतरी की गई है और न ही पुरानी पेंशन बहाल की गई है।
कर्मचारियों ने कहा अब 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी और इसके बाद भी सरकार अगर संज्ञान नहीं लेती है तो कर्मचारी आगामी रणनीति तैयार करेंगे और अनिश्चितकालीन धरना देकर अपनी मांगों के लिए आवाज उठाएंगे। चेतावनी दी है कि 20 के बाद सड़कों पर कचरे के ढेर लगेंगे और इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।