{"_id":"6856b2824da07002310d7e56","slug":"video-shortage-of-buses-in-charkhi-dadri-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: योग कार्यक्रम के लिए भेजी 32 रोडवेज बसें, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: योग कार्यक्रम के लिए भेजी 32 रोडवेज बसें, यात्रियों को हुई परेशानी
कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम के लिए डिपो से 32 बसों की कटौती की गई और परिवहन रूटों की बजाय शनिवार को कुरुक्षेत्र में दौड़ाया गया। रोडवेज डिपो में बसों की कमी के कारण यात्रियों ने परेशानी झेली और लंबे समय तक इंतजार किया।
बता दें कि पहले से दादरी डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है और इन हालातों में डिपो से 32 बसों के भेजने पर यात्रियों के लिए समस्या बन गई। यात्रियों ने बूथों पर खड़े होकर लंबा इंतजार किया और तब जाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाए। साथ ही पास यात्रियों ने निजी वाहनाें से सफर किया और जेब से अतिरिक्त किराया भरा। शनिवार को सबसे अधिक भीड़ भिवानी, कनीना, दिल्ली, बाढड़ा के बूथों पर रही। इंतजार कर रहें यात्रियों ने कहा कि सरकार को पहले प्राथमिकता के अनुसार बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बस सेवा मुहैया करवानी चाहिए। अपने कार्यक्रम के लिए सरकार को जनता की सुविधाओं में कटौती नहीं करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।