{"_id":"685657e64480a1c1870c357a","slug":"video-daema-ka-capal-sa-pahal-varacasava-ka-lkara-tha-pakashha-ma-marapata-paca-ka-khalfa-shata-bhaga-ma-kararavaii-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई
यूपी के गोंडा में शनिवार को डीएम की चौपाल शुरू होने से पहले वर्चस्व कायम करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मामला डीएम के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मामला नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव का है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह और अनिल सिंह के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई थी। डीएम के चौपाल शुरू होने से पहले अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। डीएम के आने से पहले पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
डीएम नेहा शर्मा को चौपाल में मारपीट की जानकारी हुई तो कार्रवाई करने को कहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। साथ ही बाद में दोनों पक्षों के बीच कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस कर्मी गांव में गश्त करते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।