{"_id":"6856559a4dcbda17cf044417","slug":"video-thousands-of-people-did-yoga-together-in-shahjahanpur-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में हजारों लोगों ने एक साथ किया योग, कार्यक्रम में मंत्री-अफसर हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में हजारों लोगों ने एक साथ किया योग, कार्यक्रम में मंत्री-अफसर हुए शामिल
शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। साधकों ने आसन कर निरोग रहने का संकल्प लिया। विभिन्न संगठनों की ओर से भी योग शिविर का आयोजन किया गया। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीएफ कॉलेज के मैदान पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद रहे। योगाचार्य डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने विभिन्न योग आसन कराए। उन्होंने योगासन कराते हुए उनका महत्व भी बताया। उनके अलावा उत्तर प्रदेश शासन में खनन विभाग की सचिव एवं जनपद की नोडल अधिकारी माला श्रीवास्तव, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।