{"_id":"69bbe8b1f2a21140f10e0377","slug":"video-the-scramble-for-domestic-lpg-cylinders-in-charkhi-dadri-shows-no-signs-of-ending-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के लिए खत्म नहीं हो रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के लिए खत्म नहीं हो रही मारामारी
दादरी शहर में घरेलू गैस सिलिंडर की मारीमारी का आलम लगातार बना हुआ है। वीरवार को जहां दादरी गैस सर्विस में गैस का स्टॉक समाप्त होने के बाद एडवांस पर्ची काटने की प्रक्रिया को बंद रखा गया, वहीं अशोक गैस सर्विस में उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही।
लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए एजेंसी संचालकों की ओर से पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। कतार में खड़ी महिलाओं ने कहा कि संचालक तीन पुरुषों के बाद एक महिला की पर्ची काट रहे हैं, जिससे उनके घरेलू काम प्रभावित हो रहे है।
जिला प्रशासन भले ही घरेलू गैस सिलेंडर के पर्याप्त भंडारण के दावे कर रहा हो लेकिन सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इसकी बानगी हर रोज एजेंसियों के बाहर लगने वाली कतारों को देख कर लगाई जा सकती है। ऐसे ही हालात वीरवार को भी बने रहे जब, पूर्ण मार्केट स्थित दादरी गैस सर्विस पर स्टॉक समाप्त होने के बाद ईकेवाईसी व मोबाइल नंबर दर्ज करवाने वाले लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं लोहारू रोड स्थित अशोक गैस एजेंसी के बाहर महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी हुई थी। दादरी गैस एजेंसी के प्रबंधक का कहना है कि बुधवार को 511 उपभोक्ताओं ने पर्ची कटवाने के बाद गैस सिलिंडर की डिलिवरी प्राप्त की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।