Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Allegation of assault on an employee after a photo was taken of a young man washing a vehicle in Fatehabad.
{"_id":"6a5dec2a2f6c795ae609bf53","slug":"video-allegation-of-assault-on-an-employee-after-a-photo-was-taken-of-a-young-man-washing-a-vehicle-in-fatehabad-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में गाड़ी धो रहे युवक की फोटो खींची तो कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में गाड़ी धो रहे युवक की फोटो खींची तो कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। गांव झलनियां में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक कर्मचारी के साथ मारपीट और फोन छीनने का मामला सामने आया है। घटना 17 जुलाई की है जब कर्मचारी पानी की आपूर्ति जांचने गया था। विभाग ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
जनस्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि कर्मचारी जगदीश जलघर झलनियां में एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत है। जगदीश 17 जुलाई को सुबह करीब 7:30 बजे मोहल्ले में पानी की आपूर्ति की जांच कर रहा था। इसी दौरान उसने विकास उर्फ हाथी को गली में पाइप से अपनी गाड़ी धोते हुए देखा। जगदीश ने विकास की फोटो खींचने का प्रयास किया। इस पर आरोपी विकास उर्फ हाथी ने जगदीश का फोन छीन लिया। उसने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और हाथापाई भी की। इस घटना से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। सोमवार को कर्मचारी जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में इक्ट्ठे हुए मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।