{"_id":"688233b4a70bf7b11f0fc2ef","slug":"video-ateli-town-dharna-over-contract-ends-after-21-days-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अटेली कस्बे में 21 दिन बाद ठेके को लेकर धरना खत्म, ठेके की जगह बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेली कस्बे में 21 दिन बाद ठेके को लेकर धरना खत्म, ठेके की जगह बदली
अटेली कस्बे के धनौंदा रोड पर स्थित शराब ठेके के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन वीरवार को समाप्त हो गया। शराब ठेका 100 मीटर दूर दूसरे मार्ग पर शिफ्ट हो गया है। पिछले 21 दिन से ठेके को हटाने के लिए धरना चल रहा था। बता दें कि मंत्री आरती सिंह राव को 19 जुलाई को ठेका हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद ठेके को हटाया गया है। सेवानिवृत गिरदावर बेद व नपा चेयरमैन संजय गोयल ने बताया कि 21 दिनों तक वार्ड तीन-चार के अलावा धनौंदा रोड के निवासियों ने धरने में हिस्सा लिया। वही पार्षद प्रतिनिधि बिरेंद्र व मास्टर विजयपाल ने बताया कि अगर ठेका पहली लोकेशन पर जाता तो ज्यादा बेहतर होता। इस मौके पर पार्षद अनिल गुप्ता, मुकेश कुमार, विजय गुप्ता, सुनील प्रजापति, डॉ. राजेंद्र गौड़, अनिल, राजेंद्र, उमराव सिंह ठेकेदार, अरुण मास्टर, महेश जांगिड़, सुमन देवी, सुनिता, कविता, मंजू यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।