Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Notice issued to four employees in the case of removing meter from ice factory in Ambala, union said to save SDO
{"_id":"6881e213753f8031f608c3d9","slug":"video-notice-issued-to-four-employees-in-the-case-of-removing-meter-from-ice-factory-in-ambala-union-said-to-save-sdo-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में बर्फखाने से मीटर उतारने के मामले में चार कर्मचारियों को नोटिस जारी, यूनियन बोली एसडीओ को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में बर्फखाने से मीटर उतारने के मामले में चार कर्मचारियों को नोटिस जारी, यूनियन बोली एसडीओ को बचाया
बिजली निगम के लिपिक गुरविंदर के निलंबन के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन 11 वें दिन भी जारी रहा। बराड़ा में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने कहा कि वीरवार को निगम अधिकारियों द्वारा बर्फखाने से मीटर उतारने वाले प्रकरण में चार से पांच कर्मचारियों चार्जशीट और शोकाज नोटिस दिया गया है, जबकि सारे प्रकरण में दोषी एसडीओ नंबर 2 को शोकाज नोटिस से बचाने की कोशिश की जा रही है।
निगम कर्मचारी को बहाल करने की बजाए दूसरे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसकी यूनियन कड़ी निंदा करती है। इस तरह की कार्यशैली से निगम अधिकारी गतिरोध बढ़ाने का काम कर रहे हैं। यूनियन का धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक और निश्चित समय सीमा में चल रहा है और इसके बाद कर्मचारियों द्वारा अपना सारा काम निपटाया जाता है, अगर इस हफ्ते में गुरविंदर को बहाल नहीं किया जाता तो शुक्रवार को यूनिट स्तरीय मीटिंग करके धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाने संबंधित निर्णय लिया जाएगा।
यूनिट सचिव सोनू यादव ने बब्याल में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम अधिकारियों द्वारा सारी जवाबदेही निचले कर्मचारियों पर साजिशन थोपी जा रही है, लेकिन जब बात संसाधनों की कमी की आती है तो कोई अधिकारी अपनी जवाबदेही नहीं लेता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।