{"_id":"6881e375d8830c634404ebd9","slug":"video-meerut-muslim-youth-reached-temple-in-the-guise-of-a-saint-caught-red-handed-stealing-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: साधु के भेष में मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: साधु के भेष में मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव स्थित शिव मंदिर में चल रहे भंडारे में ग्रामीणों ने साधु के भेष में पहुंचे एक मुस्लिम युवक को दान पात्र से चोरी करते हुए पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार उनके गांव में एक साधु आया था, जो मंदिर का पुजारी बनकर लगभग दो महीने तक मंदिर में रहा। लेकिन, उसका चाल चलन देखकर ग्रामीणों ने डेढ़ माह पहले उसे मंदिर से हटा दिया था।
बताया कि साधु के चले जाने के बाद मंदिर में दान पात्र से चोरी होने लगे। बुधवार को मंदिर में शिवरात्रि का भंडारा चल रहा था। भंडारे में साधु भी पहुंचा।
ग्रामीणों ने उसे दान पात्र से चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम बिहार के सीतामढ़ी निवासी कासिम बताया। ग्रामीणों ने आरोपी को दादरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दादरी पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।