{"_id":"6881df4d48c4e7f258064c9f","slug":"video-video-rajadata-dakatara-sa-marapata-ka-aarapaya-para-kararavaii-na-hana-para-dhaii-ghata-btha-raha-opada-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेजिडेंट डॉक्टरों से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर ढाई घंटे बंद रही ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेजिडेंट डॉक्टरों से मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर ढाई घंटे बंद रही ओपीडी
महामाया राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर टांडा के जूनियर रेजिडेंट डॉ. विशाल गुप्ता व उनकी महिला सहपाठी डॉ. मनस्विता के साथ मंगलवार शाम टांडा मार्ग पर दबंगों ने रोककर पीटा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन बृहस्पतिवार को आक्रोशित हो उठा। नतीजतन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सुबह से ही ठप हो गई।
देखते ही देखते ओपीडी के गेट से लेकर पर्चा काउंटर तक हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आने लगी। कई दौर की वार्ता के बाद भी जब बात नहीं बनी तो प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएम अनुपम शुक्ला अऔर एसपी केशव कुमार की ओर से मिले आश्वासन से अवगत कराया। इसके बाद सुबह करीब 10.35 बजे ओपीडी शुरू कराई गई। इसके बाद पर्चा काउंटरों की ओर मरीजों की भीड़ दौड़ पड़ी।
दरअसल डॉ. विशाल गुप्ता मंगलवार शाम सात बजे अपनी सहपाठी डाॅ. मनस्विता के साथ स्कूटी से अकबरपुर-टांडा मार्ग पर एक माल में खरीदारी करने आए थे। यहां से दोनों वापस जाते समय एक एसयूवी से टकरा गए। हादसें के बाद दोनों रेजिडेंट नीचे गिर गए। जब तक दोनों संभल पाते तब तक उनपर दबाव बनाने के लिए एसयूवी सवार लोग नीचे उतर आए और स्कूटी की चाबी छीनने के साथ ही मारपीट की थी।
इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि एसयूवी को पकड़ लिया गया और हमलावरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।