{"_id":"68511f89b89bd9ddb9024e7d","slug":"video-avt-staff-raids-jhalniyan-20-kg-poppy-husk-recovered-two-arrested-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झलनियां में एवीटी स्टाफ की छापेमारी, 20 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झलनियां में एवीटी स्टाफ की छापेमारी, 20 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार
गांव झलनियां में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी दो युवकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूनम पुत्र विनोद और अंकित पुत्र सुभाष चन्द्र, निवासी झलनियां, के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एवीटी स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने एएसआई सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में की। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब पूनम के घर पहुंची तो दोनों आरोपी घर के बरामदे में बैठे मिले। पुलिस को देखकर वे घबराकर अंदर कमरे की ओर भागने लगे। शक के आधार पर उन्हें काबू कर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपना नाम बताया गया। पुलिस द्वारा मकान की तलाशी लेने पर बैड में रखे दो प्लास्टिक कट्टों से 20 किलो 100 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।