Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Bharatiya Kisan Sangh raises demands regarding paddy procurement in Fatehabad; appeals to the government to begin procurement from September 15.
{"_id":"6a86acf7dcecfe5fbc045963","slug":"video-bharatiya-kisan-sangh-raises-demands-regarding-paddy-procurement-in-fatehabad-appeals-to-the-government-to-begin-procurement-from-september-15-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में धान खरीद को लेकर भारतीय किसान संघ ने उठाई मांग, सरकार से 15 सितंबर से खरीद शुरू करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में धान खरीद को लेकर भारतीय किसान संघ ने उठाई मांग, सरकार से 15 सितंबर से खरीद शुरू करने की अपील
भारतीय किसान संघ ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं को देखते हुए धान खरीद प्रक्रिया में सुधार के लिए सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखी हैं। जिसको लेकर वीरवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर एडीसी अनुराग ढालिया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहाकि खरीद में देरी और मंडियों में अव्यवस्था के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
संघ की मुख्य मांग है कि 15 जून से रोपी गई कम अवधि की धान सितंबर के मध्य तक पककर तैयार हो जाती है, इसलिए सरकारी खरीद 15 सितंबर से अनिवार्य रूप से शुरू की जाए। कंबाइन मशीनों से कटाई के कारण फसल में नमी अधिक होती है, अतः धान में स्वीकार्य नमी की सीमा को 17 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी किया जाए।
इसके अतिरिक्त, मंडियों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए धान उठान की जिम्मेदारी ठेकेदारों के बजाय आढ़तियों को सौंपने और सभी मंडियों में डिजिटल मॉइस्चर मापक मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संघ ने जोर दिया कि फसल बिक्री के लिए पोर्टल पंजीकरण को ही अंतिम प्रमाण माना जाए और इसके बाद बायोमेट्रिक जैसी जटिल प्रक्रियाओं से किसानों को परेशान न किया जाए। साथ ही, नरमा, बाजरा और मूंग की खरीद भी समय पर शुरू करने की अपील की गई है। संघ को उम्मीद है कि सरकार इन मांगों पर तुरंत संज्ञान लेगी। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री देवीलाल महिला प्रमुख रीना रानी, प्रदेश मंत्री महिपाल और रितु रानी आदि संघ के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।