Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Haryana Women's Commission Vice-Chairperson Meena Parmar visited the PM SHRI Kanya School; action was taken against a chemistry teacher.
{"_id":"6a86a19455db2a091407c701","slug":"video-haryana-womens-commission-vice-chairperson-meena-parmar-visited-the-pm-shri-kanya-school-action-was-taken-against-a-chemistry-teacher-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार पहुंची पीएम श्री कन्या स्कूल, रसायन विज्ञान अध्यापक पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार पहुंची पीएम श्री कन्या स्कूल, रसायन विज्ञान अध्यापक पर हुई कार्रवाई
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं द्वारा रसायन विज्ञान अध्यापक पर लगाए गए अभद्र टिप्पणियों के आरोपों के बाद हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया। आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार गुरुवार को अचानक स्कूल पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रेखा अग्रवाल और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे। मीना परमार ने छात्राओं से अलग-अलग बातचीत कर जानकारी ली।
पत्रकारों से बातचीत में मीना परमार ने बताया, "सूचना मिली थी कि यहां रसायन विज्ञान के अध्यापक कई दिनों से लड़कियों पर अभद्र भाषा में टिप्पणियां कर रहे हैं। आज औचक निरीक्षण के दौरान बेटियों से मिली। बीईओ और एसडीएम स्तर पर भी जांच हुई है।
उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया कि अध्यापक मानसिक रूप से बीमार हैं। अध्यापक ने खुद माना कि उनका दिमागी सिस्टम ठीक नहीं है। टोहाना के डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा है। सीएमओ ने 25 तारीख को उन्हें बुलाया है। मेरी भी डॉक्टर से बात हुई है।
मीना परमार ने स्पष्ट किया कि छात्राओं ने किसी यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ की शिकायत नहीं की है,लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उनका स्कूल में रहना बेटियों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई है और इलाज के लिए भेजा गया है।
उपाध्यक्ष ने कहा कि स्कूल प्रशासन, बीईओ और एसडीएम की संयुक्त रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। आयोग की मेल आईडी भी जारी की गई है ताकि भविष्य में कोई शिकायत हो तो सीधे दी जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।