Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Case of murder of newly married woman with sharp weapon in Tohana, family members blocked the road
{"_id":"67653a007e1b4411250f413d","slug":"video-case-of-murder-of-newly-married-woman-with-sharp-weapon-in-tohana-family-members-blocked-the-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : टोहाना में नवविवाहिता की तेजधार हथियार से हत्या का मामला, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : टोहाना में नवविवाहिता की तेजधार हथियार से हत्या का मामला, परिजनों ने लगाया जाम
टोहाना के गांव कालवन निवासी नवविवाहिता की तेजधार हथियार से की गई हत्या के मामले में परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोहाना शहर के नागरिक अस्पताल के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी की। इस दौरान परिजनों ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए नहीं तो वे जाम नहीं खोलेंगे।
जाम की सूचना पाकर पहुंचे डीएसपी जितेंद्र अहलावत ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। वहीं, नागरिक अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस द्वारा जांच की जाएगी कि मृतका के साथ दुष्कर्म किया गया है या नहीं। मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि मृतका का करीब एक माह पहले पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी क्षेत्र में विवाह हुआ था।
वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। उन्होंने बताया कि वह घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। वीरवार को उसका शव गांव बलियाला में रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में मिला था। जिस पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे।
डीएसपी जितेंद्र अहलावत ने कहा कि मृतका के परिजनो के बयान पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।