Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Cash and mobile stolen from Fatehabad's SBI customer service center, incident captured on CCTV
{"_id":"678b62191c13464c6c0b187c","slug":"video-cash-and-mobile-stolen-from-fatehabads-sbi-customer-service-center-incident-captured-on-cctv","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी और मोबाइल चोरी, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी और मोबाइल चोरी, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
टोहाना में चोरों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है जिसके चलते चोरों ने भुना रोड पर बने एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपए की नगदी और मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है जिसके बाद सूचना शहर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
दुकान पर कार्यरत इंद्रजीत ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपनी दुकान को बंद करके घर गए थे। सुबह जब दुकान पर आए थे देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया कि दुकान के गले में रखी 15000 हजार की नकदी व एक मोबाइल चोरी मिला है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जिसकी फुटेज भी शहर पुलिस को दे दी है लेकिन अभी तक पुलिस कर्मचारी जांच के लिए नहीं आया है। उन्होंने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र होने के चलते यहां नकदी भी होती है इसलिए इस वारदात से भय का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।