Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Cleavers wielded in clash between students outside college; fighting continued on the highway for 10 minutes.
{"_id":"6abe526a1c2227342705b41c","slug":"video-cleavers-wielded-in-clash-between-students-outside-college-fighting-continued-on-the-highway-for-10-minutes-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के बाहर विद्यार्थियों के बीच चले गंडासे, 10 मिनट तक हाइवे पर रहे लड़ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के बाहर विद्यार्थियों के बीच चले गंडासे, 10 मिनट तक हाइवे पर रहे लड़ते
फतेहाबाद। गांव धांगड़ स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के बाहर विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गंडासे भी चले। करीब 10 मिनट तक विद्यार्थी हाईवे पर ही एक-दूसरे से भिड़ते रहे। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पहचान को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सहयोग नहीं मिल रहा है। कॉलेज में अब तीन दिन का अवकाश है।
बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष कॉलेज के बाहर हाईवे पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे पर गंडासों से हमला करने का प्रयास किया। करीब 10 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान सड़क पर भी दोनों पक्षों के बीच झड़प होती रही। वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथों में हथियारनुमा सामान लेकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
-
कॉलेज प्रशासन बोला- बाहर हुआ घटनाक्रम
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्रिंसिपल राजीव सरदाना ने बताया कि घटनाक्रम कॉलेज परिसर के बाहर हुआ है। जैसे ही कॉलेज स्टाफ को इसकी सूचना मिली, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और शिकायत भी दी गई है।
-
घटना के बाद मारपीट से संबंधित तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर झगड़े में शामिल युवकों की पहचान करने के साथ घटनाक्रम के कारणों का पता लगा रही है।
-
कॉलेज प्रशासन नहीं कर रहा सहयोग :
सदर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू की गई है। कॉलेज की तरफ से शिकायत मिली है लेकिन पहचान को लेकर सहयोग नहीं मिला है। कॉलेज में अब तीन दिन छुट्टियां है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।