{"_id":"69b27e2fee3dbfc00d08e954","slug":"video-councillors-expressed-anger-towards-officials-during-budget-meetings-in-tohana-fatehabad-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बजट बैठकों में अधिकारियों के प्रति दिखा पार्षदों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बजट बैठकों में अधिकारियों के प्रति दिखा पार्षदों का गुस्सा
नगर परिषद कार्यालय में बजट और सामान्य बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन नरेश बंसल ने की। बैठक में नगर परिषद के इओ दीपक कुमार, एस ओ कुलदीप, अकाउंटेंट परवीन और तीनों जेई उपस्थित रहे लेकिन कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक नहीं पहुंचे जिसके चलते पार्षदों में नाराजगी दिखी लेकिन अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बैठक में 47 करोड चार लाख की आय और 47 करोड तीन लाख की खर्च की बात कही गई जिसे पास कर दिया गया। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा पिछली बजट में जो एजेंडे पास किये थे उन पर कोई कार्य नहीं किया जबकि नए एजेंडे रखे जाते है। नगर परिषद की उप प्रधान नीरू सैनी ने उनके वार्ड की सड़क के निर्माण के बाद बजरी उखड़ने व लोगों के परेशान होने का मुद्दा उठाया जिस पर जेई विवेक से जवाब मांगा गया तो वे चुप्पी साध लेकिन जब चेयरमैन नरेश बंसल ने जेई को जवाब देने के लिए कहा तो जेई विवेक ने कहा ठेकेदार से पैच वर्क करवा देंगे। इस दौरान पार्षदों ने शहर के शहीद चौक का निर्माण, कंवर सैन गुप्ता चौक सौंदर्यकरण, टाउन पार्क को दुर्दशा, स्ट्रीट लाइट समस्या, वार्ड 4 गंदे नाले बंद कर ने का मुद्दा उठाते हुए पार्षद ने कहा कि जल्द काम नहीं हुआ तो वॉर्ड के लोगो के साथ मिलकर जाम लगाने का कार्य करेंगे, मार्केट को बिजली के पोल मुक्त करने का मुद्दा उठाया जिस पर अधिकारियों से जवाब लिया गया। शहीद चौक के लिए नया टेंडर लगाने, कंवर सैन चौक का सौंदर्यकरण करने, टाउन पार्क में दिव्यांग लोगों के लिए झूले लगाने का जवाब दिया गया जबकि बिजली के पोल हटवाने के लिए बिजली निगम अधिकारियों से मिलने की बात और नाले बंद करने के लिए एक सप्ताह का टाइम मांगा गया। नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि नगर परिषद का करीबन 47 करोड 4 लाख रुपए का बजट पास किया गया है जिसमें 47 करोड तीन लाख रुपए खर्च किए जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।