{"_id":"685a560557717c958907ec99","slug":"video-district-level-meeting-of-congress-panchayati-raj-organization-held-in-tohana-fatehabad-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में कांग्रेस पंचायती राज संगठन की जिलास्तरीय बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में कांग्रेस पंचायती राज संगठन की जिलास्तरीय बैठक आयोजित
राजीव गांधी पंचायती राज की जिला फतेहाबाद कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल ने विशेष रूप से भाग लिया। संगठन के प्रदेश सचिव रमेश डांगरा ने सभी का स्वागत किया जबकि मंच संचालन राजबीर ने किया।
रमेश ने बताया कि बैठक जमालपुर रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में हुई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष व फतेहाबाद जोनल प्रभारी सज्जन कुमार गेबीपुर, राष्ट्रीय संयोजक राजेश श्योकंद, जींद प्रभारी जितेंद्र व सोशल एक्टिविस्ट्स युद्धवीर सिंह, नरेश पहलवान भाग लिया। रमेश डांगरा ने कहा कि कांग्रेस भले ही दस साल से सत्ता में नहीं है लेकिन उनका संगठन गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग की लड़ाई मजबूती से लड़ने का कार्य कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर वे कार्यकताओं के बीच जाकर बैठक ले रहे है और कार्यकर्ताओं को मौजूदा सरकार की नीतियों बारे अवगत करवा रहे है किस तरह आमजन त्रस्त हुआ पड़ा है।
अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार के समय में सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति अध्यक्ष से लेकर हर जन प्रतिनिधि सड़कों पर था जिसके दौरान उन पर लाठियां भी बरसाई गई। उन्होंने कहा कि उनके संगठन द्वारा लगातार आमजन के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों बारे अवगत करवाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।