{"_id":"69f1e343382b05d37801ad67","slug":"video-drinking-water-department-disconnected-36-illegal-connections-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पेयजल संकट दूर करने के लिए विभाग सख्त, काटे गए 36 अवैध कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पेयजल संकट दूर करने के लिए विभाग सख्त, काटे गए 36 अवैध कनेक्शन
रतिया में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अवैध और असुरक्षित कनेक्शनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए वार्ड नंबर 12, टिब्बा कॉलोनी में असुरक्षित कनेक्शनों को काटने का अभियान शुरू किया गया उपमंडल अभियंता आंचल जैन ने बताया कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शनों के कारण कई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। जिसकों देखते हुए वार्ड नंबर 12, टिब्बा कॉलोनी में विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर 63 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए। 36 असुरक्षित कनेक्शनों को तुरंत प्रभाव से काट दिया गया तथा 13 असुरक्षित कनेक्शनों को मौके पर ही ठीक करवाया गया।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल रतिया तक सीमित नहीं रहेगी। जिले की सभी पंचायतों और शहरों में अवैध कनेक्शनों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों से पानी का सदुपयोग करने और नलों पर टोंटी (टेप) लगवाने की अपील की जा रही हैकनिष्ठ अभियंता अमनदीप सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पीने के पानी का उपयोग कर चल रहे गाड़ी धोने वाले सर्विस स्टेशन अपने कनेक्शन तुरंत बंद कर दें। विभाग की विशेष टीमें ऐसे स्टेशनों को चिह्नित कर रही हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ठोस विभागीय व कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इस अभियान के दौरान गांव में पाइपलाइनों की लीकेज को भी चिह्नित कर ठीक किया जा रहा है ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंच सके।इस कार्रवाई के दौरान शमशेर सिंह कुंडू, दलबीर सिंह, पवन कुमार, अमनदीप, ईश्वर सिंह, दीपक कुमार, अमन कुमार, कुलदीप सिंह और रवि सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।