{"_id":"69f1dfb918d81a536f0d29f3","slug":"video-a-woman-died-after-being-hit-by-a-car-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: कार ने मां-बेटी को कुचला, दो बार गाड़ी चढ़ाने का आरोप, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: कार ने मां-बेटी को कुचला, दो बार गाड़ी चढ़ाने का आरोप, एक की मौत
फतेहाबाद शहर के बीघड़ रोड पर हरनाम सिंह कॉलोनी के पास एक सफेद रंग की कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटी सड़क पर जा गिरी। इससे 86 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। दोनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। घटना मंगलवार शाम की है। बुधवार को परिजन अस्पताल में एकत्रित हुए और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
आरोप है कि जानबूझकर गाड़ी चालक ने दो बार टक्कर मारी है, जिससे महिला की मौत हुई है। पीड़ित पक्ष ने कहा रंजिश के चलते ये टक्कर मारी गई है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर आरोपी कार चालक गिरफ्तार नहीं हुआ तो मृतका का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
गांव बनगांव निवासी (86) शांति देवी हरनाम कॉलोनी के पास बनी झुग्गियों में रहती थी। उनकी बेटी सिरसा जिले के गांव मोरीवाला निवासी कांता देवी भी उनके पास आई हुई थी। दोनों मंगलवार शाम को सड़क के किनारे सब्जी की रेहड़ी पर सब्जी खरीद रही थी। आरोप है कि तेज गति से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं उछल कर सड़क पर जा गिरी। घायल शांति देवी और कांता देवी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया मगर शांति देवी ने दम तोड़ दिया।
बेटी कांता देवी की टांग में गंभीर चोट आई है। उसको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन परिजन सेक्टर स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए। महिला के पोते पारसनाथ ने मीडिया के सामने अस्पताल में आरोप लगाया है कि रंजिश के चलते जान बूझकर टक्कर मारी गई है। घटना के बाद से आरोपी कार चालक फरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।