Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Electricity theft involving a private school and a contractor was detected by the electricity department; the Junior Engineer (JE) received threats, and the Sub-Divisional Officer (SDO) stated that the police have been asked to take action.
{"_id":"6a86c41204aecd36a20e3018","slug":"video-electricity-theft-involving-a-private-school-and-a-contractor-was-detected-by-the-electricity-department-the-junior-engineer-je-received-threats-and-the-sub-divisional-officer-sdo-stated-that-the-police-have-been-asked-to-take-action-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम में निजी स्कूल और ठेके पर बिजली चोरी पकड़ी, जेई को मिली धमकी, एसडीओ बोले- पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम में निजी स्कूल और ठेके पर बिजली चोरी पकड़ी, जेई को मिली धमकी, एसडीओ बोले- पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा
बिजली निगम के खिलाफ गांव कन्हड़ी में हुए प्रदर्शन के मामले पर जेई सुशील कुमार ने बताया कि डिफॉल्टरों और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के तहत दो बड़ी चोरियां पकड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि हर महीने मैनेजमेंट मीटिंग में परमानेंट डिफॉल्टरों की सप्लाई जांची जाती है।
जेई के अनुसार गांव कन्हड़ी के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर करीब ढाई लाख रुपये बकाया था। मौके पर जांच करने गए तो वहां बिजली चोरी मिली। जुर्माना भरवा दिया गया, वापसी में एक शराब ठेके पर भी डायरेक्ट सप्लाई चल रही थी, उसका भी केस बना दिया।
सुशील कुमार ने कहा कि गांव के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि चोरी का केस न बनाया जाए। यह नाजायज है। स्कूल वाले फीस लेते हैं और ठेके वाले शराब बेचकर पैसे कमाते हैं, इसलिए दोनों जगह मीटर लगने चाहिए। उन्होंने अपील की कि निगम मीटर लगवाए और पब्लिक के बहकावे में न आए।
जेई ने बताया कि चोरी पकड़ने के बाद 2-3 दिन से उन्हें धमकी मिल रही है। स्कूल से करीब 1.70 लाख का जुर्माना और 2.5 लाख का बिल बकाया है, जबकि ठेके पर 70-80 हजार का जुर्माना बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।