{"_id":"6a5e07ce7bdf3f8d0b04f728","slug":"video-girls-sports-competition-in-tohana-block-kicks-off-over-500-students-showcase-their-mettle-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना खंड की बालिका खेल प्रतियोगिता शुरू, 500 से ज्यादा छात्राओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना खंड की बालिका खेल प्रतियोगिता शुरू, 500 से ज्यादा छात्राओं ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। खंड की अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग की बालिका खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सोमवार से धूमधाम से शुरू हो गई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में टोहाना खंड के सरकारी व निजी स्कूलों की 500 से 550 छात्राएं भाग ले रही हैं।
खेलों को सुगम बनाने के लिए सभी प्रतियोगिताएं अलग-अलग वेन्यू पर करवाई जा रही हैं। कबड्डी व खो-खो के मैच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दमकोरा में, कुश्ती दमकोरा स्टेडियम में और फुटबॉल के मैच सेंट जोसेफ स्कूल में हो रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रिंसिपल मुकेश रानी के सहयोग से बच्चों को खंड स्तर पर ही नेशनल स्तर जैसी मैट की सुविधा दी गई है।
पहले दिन कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, कुश्ती, योगा, चेस और क्रिकेट के मुकाबले हुए। कबड्डी में 14 वर्ष से कम में सुकरात स्कूल कन्हड़ी ने गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन्दाछोई को हराया। 17 वर्ष में आरोही स्कूल कन्हड़ी ने सुकरात स्कूल को मात दी, जबकि 19 वर्ष में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल समैन ने सुकरात स्कूल को हराकर खिताब जीता।
खो-खो 19 वर्ष वर्ग में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललोदा ने डांगरा को पराजित किया। वहीं 14 वर्ष बास्केटबॉल में महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना ने सेंट जोसेफ स्कूल को हराया।
डीपी बलवीर सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इससे वे मोबाइल और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों से जोड़ने की अपील की। कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स में भाग लेने वाली बच्चियों को सरकार स्पोर्ट्स कोटे में भी प्रोत्साहित करती है। प्रिंसिपल मुकेश रानी ने कहा कि स्कूल बच्चों को आगे तक ले जाने के लिए हर समय तैयार है।
खंड स्तर पर विजेता टीमें अब 22 और 23 को जिला स्तर पर टोहाना व फतेहाबाद में खंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। गुरुवार को दमकोरा स्टेडियम में एथलेटिक्स होंगे। इसके बाद 22-23 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुला में बालकों की प्रतियोगिता होगी।
इस मौके पर डीपी सतबीर, पीटीआई धर्मवीर, रविकांत, मनीषा, सुमन, अनीता, वीरेंद्र, कुलदीप, सतीश, कपूर, चंचल, सुप्रभा और सोनिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।