{"_id":"69b2bb333b5158a01f05c820","slug":"video-goods-burnt-in-a-fire-at-a-rented-house-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: जगजीवनपुरा मोहल्ले में किराये के घर में आग लगने से जला सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: जगजीवनपुरा मोहल्ले में किराये के घर में आग लगने से जला सामान
शहर के जगजीवनपुरा इलाके की गली नंबर 5 के एक मकान में अचानक से आग लग गई। वीरवार को दोपहर के समय यह आग लगी। जानकारी के अनुसार एक महिला ने यह मकान किराये पर ले रखा है, इस दौरान दोपहर के समय मकान में रहने वाली महिला ने घर में रखे कबाड़ को आग लगानी चाहिए, इस दौरान उसने एक लोहे के बर्तन में कबाड़ को आग लगा दी। जिसके बाद महिला घर का अन्य काम करने लग गई, इस दौरान हवा चलने के कारण चिंगारी पास में रखे सामान को लग गई। जिसके बाद घर के आंगन में रखा काफी सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान वार्ड के पार्षद मोहन लाल नारंग ने बताया कि कुलदीप कौर नाम की महिला इस घर में किराये पर बैठी है, पति दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। दाेपहर के समय उनके पास फोन आया तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। हालांकि आग ज्यादा नहीं होने के कारण आस-पास रहने वाले लोगों ने मदद कर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर बिग्रेड की गाड़ी को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस रास्ते से फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची वह गलियां काफी तंग थी और इस दाैरान काफी संख्या में गाड़ियां खड़ी थी। वहीं गाड़ी खड़ी होने के कारण गाड़ी उस घर तक नहीं पहुंच पाई जहां पर आग लगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।