Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, employees failed to take applications from the disabled, who were left waiting under sheds.
{"_id":"693012834dc14996b301e5b0","slug":"video-in-fatehabad-employees-failed-to-take-applications-from-the-disabled-who-were-left-waiting-under-sheds-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में दिव्यांगों से आवेदन लेने के लिए नहीं पहुंचे कर्मचारी, शेड के नीचे करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में दिव्यांगों से आवेदन लेने के लिए नहीं पहुंचे कर्मचारी, शेड के नीचे करते रहे इंतजार
नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे दिव्यांग तीन घंटे तक कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। कर्मचारी दिव्यांगों से आवेदन लेने के लिए नहीं पहुंचे। तीन घंटे तक दिव्यांग ओपीडी ब्लॉक के बाहर लगाए गए शेड के नीचे इंतजार करते रहे। हालात यहां तक रहे कि सात साल की दिव्यांग लड़की को गोद में उठाकर महिला सिर्फ ये ही इंतजार करती रही कि कोई आवेदन लेने आएगा।
मामले को जब मीडिया ने अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया तो कर्मचारी को आवेदन लेने के लिए भेजा गया और कर्मचारी तैनात किया गया। नागरिक अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांगों के मेडिकल असेसमेंट के लिए शिविर लगाया जाता है। प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले दिव्यांगों के विशेषज्ञ असेसमेंट करते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।