{"_id":"689d93c1d045ddd075090256","slug":"video-mnrega-workers-will-protest-in-tohana-of-fatehabad-on-saturday-decision-taken-in-the-meeting-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में शनिवार को प्रदर्शन करेंगे मनरेगा मजदूर, बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में शनिवार को प्रदर्शन करेंगे मनरेगा मजदूर, बैठक में लिया फैसला
शहर के रतिया रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय में मनरेगा मजदूरों की बैठक प्रधान सतवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त को सुबह दस बजे शहर के हिसार रोड स्थित शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क में एकत्रित होंगे।
पार्क से प्रदर्शन करते हुए कैंची चौक, वाल्मीकि चौक बस स्टैंड रोड होते हुए एसडीएम कार्यालय में जमा होंगे। प्रधान ने कहा कि उनकी मुख्य मांग में सड़क, शमशान भूमि, स्कूल, खेल के मैदान, पंचायत घरो, खेतो के कच्चे पक्के रास्ते व नहरी खाल, गांव की फिरनी, सरकारी हस्पताल व कॉलेज, सभी चौपाले, ग्राम सचिवालय, नहरी विभाग व अन्य सरकारी एवं पंचायत भूमि आदि का जंगलो की सफाई का कार्य जो सरकार द्वारा बन्द किया गया हैं और मनरेगा मजदूरो को 100 दिन के काम की गारन्टी दी गई है, लेकिन कार्य बंद होने से मनरेगा मजदूरो का रोजगार प्रभावित हो रहा हैं। और जंगलो व स्कूलो व कच्चे पक्के रास्तो की सफाई ना होने से सांप, नेवला जहरीले जानलेवा का प्रकोप पढने से ग्रामीण व्यक्तियों व स्कूल के बच्चो को काटने का भय बना रहता हैं जो कि ग्रामीण एरिया की बाहरी पक्की सड़को पर दोनो साईडों में ज्यादा घास व झाड़िया होने से सड़को का रास्ता बन्द हो जाता है जिससे वाहनों से दर्घटना होने का कारण बढ जाता हैं जो कि उक्त जहरीले जानवरो के काटने से मौते भी हो जाती हैं। मनरेगा में गरीब मजदूरो को काम मिलता हैं जिससे गरीब लोग अपना परिवार का पालन पोषण करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।