Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Sunita Duggal opens up about the pain of losing the assembly election, saying, I couldn't figure out where I went wrong; you people hold up a mirror
{"_id":"6a786cfcd3a482dfc906ae4f","slug":"video-fatehabad-sunita-duggal-opens-up-about-the-pain-of-losing-the-assembly-election-saying-i-couldnt-figure-out-where-i-went-wrong-you-people-hold-up-a-mirror-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: विधानसभा चुनाव हारने पर सुनीता दुग्गल का छलका दर्द, कहा- मुझे समझ नहीं आया कि मुझसे गलती कहां हुई; आप लोग आईना दिखा देते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: विधानसभा चुनाव हारने पर सुनीता दुग्गल का छलका दर्द, कहा- मुझे समझ नहीं आया कि मुझसे गलती कहां हुई; आप लोग आईना दिखा देते हैं
फतेहाबाद। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल का विधायक पद के चुनाव में दो बार हारने को लेकर रविवार को दर्द झलक पड़ा। पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने एक कार्यक्रम में कहा कि आप लोग मुझे सांसद ही देखना चाहते है।
मैंने सांसद बनकर क्षेत्र में बहुत काम किया। आप लोग उम्मीद करते है कि मैं सांसद ही ठीक हूं, क्यों कि विधायक में तो आप लोग आइना दिखा देते है। बहुत मेहनत करने के बावजूद भी सीट यहां से नहीं जितवाई। विधायक चुनाव के दौरान जनता से बहुत उम्मीद थी और आग्रह भी किया गया। लेकिन मुझे आज तक समझ नहीं आया कि मेरी गलती कहां रही है। पूर्व विधायक दुड़ाराम वाली बात है कि आप लोगों को गलतफहमी हो गई थी कि सरकार कांग्रेस की आ रही है। लेकिन अब तो कांग्रेस में जो विधायक बने थे वह भी हमारी तरफ आ रहे है।
पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के इस संबोधन के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि वर्ष 2014 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर रतिया विधानसभा से अपना पहला चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें बेहद कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2024 में भाजपा ने उन्हें अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में फिर से रतिया सीट से मैदान में उतारा, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार से था और उन्हें हार मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।