Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : MP Subhash Barala said in Tohana of Fatehabad, poor Muslim society will benefit from the Waqf Bill
{"_id":"67f236cda10d06605c0b4610","slug":"video-mp-subhash-barala-said-in-tohana-of-fatehabad-poor-muslim-society-will-benefit-from-the-waqf-bill-2025-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में MP सुभाष बराला बोले, वक्फ बिल से गरीब मुस्लिम समाज को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में MP सुभाष बराला बोले, वक्फ बिल से गरीब मुस्लिम समाज को मिलेगा लाभ
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी पूरे देश में जोश और उत्साह के साथ स्थापना दिवस मना रही है। कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर सेल्फी अभियान के तहत सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर रहे हैं।
सांसद बराला ने वक्फ बिल को लेकर बयान देते हुए कहा कि यह बिल गरीब मुस्लिम वर्ग के हित में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, “इस बिल से किसी भी धर्म या समुदाय के आम व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि इससे सिर्फ वे लोग प्रभावित होंगे जो भ्रष्टाचार और वक्फ संपत्तियों के गबन में लिप्त हैं।”
बराला ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जनता को गुमराह करने के लिए झूठी और मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं, लेकिन अब देश की जनता जागरूक है और ऐसी राजनीति के बहकावे में नहीं आने वाली।
उन्होंने कहा कि “जैसे पहले नागरिकता संशोधन कानून के समय मुस्लिम समाज को भ्रमित करने की कोशिश की गई, वैसे ही अब वक्फ बिल को लेकर किया जा रहा है। लेकिन सच्चाई यह है कि CAA से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं हुआ और न ही वक्फ बिल से किसी समुदाय का नुकसान होगा।”
बराला ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है और आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।