{"_id":"687e00014e10c410c7097c32","slug":"video-pagdi-sambhal-jatta-kisan-sangathan-protest-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र
सोमवार को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के द्वारा प्रदर्शन किया गया। लघु सचिवालय में किसान संगठन के लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे। जहां पर एसडीएम राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के पदाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि यूरिया खाद की कमी, डीएपी की उपलब्धता, बढे़ हुए बिजली के बिल, जलभराव की दिक्कत सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मांग पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।