{"_id":"6a5858664af27907bb0e02d4","slug":"video-pregnant-woman-assaulted-in-fatehabad-for-failing-to-deposit-installment-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में किस्त जमा न करने पर गर्भवती से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में किस्त जमा न करने पर गर्भवती से मारपीट
गांव भोड़िया खेड़ा में लोन की किस्त जमा करने के लिए दो दिन की मोहलत मांगने पर गर्भवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल हुई गांव भोड़िया खेड़ा निवासी बिंदु को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला व परिवार ने बताया कि उन्होंने एक निजी बैंक से समूह लोन लिया हुआ है। जिसकी किस्त हर माह की एक तारीख को जमा करवानी होती है।
जून माह में उनके बेटे की तबीयत काफी खराब हो गई थी जिस कारण बैंक को किस्त देने वाली राशि इलाज के लिए खर्च हो गई। बुधवार को वह अपने घर में बैठी थी तो दो महिलाएं आई और किस्त जमा करवाने के लिए बोला तो उसने मजबूरी बताते हुए दो दिन का समय मांगा। जिस पर महिलाओं ने बैंक के मैनेजर व अन्य कर्मियों को घर पर बुला लिया।
जिसके बाद बैंक के 5 कर्मचारी उनके घर आ गए। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बैंक कर्मचारियों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। महिला गर्भवती होने के कारण घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।