Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : school children cleaned the statues of martyrs and garlanded them In Tohana of Fatehabad
{"_id":"67de78da07ecd046e70b9b5d","slug":"video-school-children-cleaned-the-statues-of-martyrs-and-garlanded-them-in-tohana-of-fatehabad-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में स्कूली बच्चों ने शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई कर किया माल्यार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में स्कूली बच्चों ने शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई कर किया माल्यार्पण
शहर के हिसार-चंडीगढ़ रोड पर स्थित शहीद चौक प्रशासन की बेरुखी का शिकार हो रहा था, जहां शहीदों की प्रतिमाओं पर धूल और मिट्टी की मोटी परत जम चुकी थी। इस उपेक्षा को देखते हुए श्री राम ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल डॉ. प्रीति जैन के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। बच्चों ने प्रतिमाओं को साफ किया और उन्हें पानी से धोकर स्वच्छ बनाया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने शहीदों को नमन करते हुए प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
प्रिंसिपल डॉ. प्रीति जैन ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को शहीदों के बलिदान और उनकी गौरवशाली गाथा से अवगत कराने के लिए की गई थी। जब वे वहां पहुंचे, तो देखा कि प्रतिमाओं की स्थिति बेहद खराब थी। इस पर बच्चों ने तुरंत सफाई का कार्य शुरू किया।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि शहीद चौक को नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाए और इसे उचित सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीदों पर गर्व होना चाहिए और उनकी स्मृतियों को सम्मानपूर्वक संजोकर रखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।