{"_id":"69ccedcad7c71b6de6064d4b","slug":"video-sdm-inspected-the-gas-agency-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: एसडीएम ने गैस एजेंसियों का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: एसडीएम ने गैस एजेंसियों का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने बुधवार को राम भारत गैस और इण्डेन गैस एजेंसियों का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने राम भारत गैस और इण्डेन गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर गैस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। आवश्यकता होने पर सामान्य प्रक्रिया के तहत गैस बुकिंग कराएं। प्रशासन व गठित टीमों द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिलती रहे। वहीं, निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी में एसडीएम ने गैस उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा तो उपभोक्ताओं ने एसडीएम को बताया कुछ उपभोक्ताओं ने 4- 5 दिन पहले बुकिंग होने व कुछ गैस उपभोक्ताओं गैस डिलीवर का मैसेज आने के बावजूद भी सिलिंडर न मिलने की बात कही जिस पर एसडीम ने गैस एजेंसी संचालकों से जवाब तलबी की लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने के चलते एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि उन्हें सुबह शाम पूरे दिन का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया जाए और अगर लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रावई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।