{"_id":"6948fe07c976b686dd06b215","slug":"video-students-participated-in-the-competition-on-mathematics-day-2025-12-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गणित दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: गणित दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग फतेहाबाद की ओर से तीन स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद में जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और तार्किक क्षमता को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रतियोगिता को तीन स्तरों में विभाजित किया गया था। पहले स्तर में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों, दूसरे स्तर में कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों तथा तीसरे स्तर में कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक स्तर के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग प्रश्न तैयार किए गए, जिससे उनकी कक्षा के अनुसार ज्ञान और समझ का मूल्यांकन किया जा सके।
टीम गठन के नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम में अधिकतम तीन विद्यार्थी शामिल किए गए और सभी विद्यार्थियों का एक ही स्तर से होना अनिवार्य रखा गया। प्रतियोगिता के दौरान डिजिटल माध्यम का भी उपयोग किया गय। इससे प्रश्नोत्तरी को आधुनिक और रोचक बनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति भय को दूर कर उसे एक रोचक विषय के रूप में प्रस्तुत करना रहा। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की समस्या समाधान क्षमता, तर्क शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने तेजी और सटीकता के साथ प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।