Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Three electricity department employees caught red-handed by the ACB while accepting a bribe of ₹12,000 in Tohana.
{"_id":"6a5613b57d934bea0109a085","slug":"video-three-electricity-department-employees-caught-red-handed-by-the-acb-while-accepting-a-bribe-of-rs12000-in-tohana-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में 12 हजार रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़े बिजली निगम के 3 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में 12 हजार रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़े बिजली निगम के 3 कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। चंडीगढ़ रोड स्थित 33 केवी बिजली घर में बने ग्रामीण बिजली कार्यालय में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो फतेहाबाद की टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए यूडीसी क्लर्क, एचकेआर एन कर्मी और एक अप्रेंटिस को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुरी निवासी बलजिंदर सिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उनका ट्यूबवेल कनेक्शन नाम बदलवाने की एवज में कार्यालय कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के बाद इंचार्ज मनमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया।
टीम ने बलजिंदर को केमिकल लगे नोट देकर भेजा। योजना के मुताबिक अप्रेंटिस करण ने 12 हजार रुपए लिए। रुपए लेते ही उसके हाथ लाल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद यूडीसी क्लर्क सत्यनारायण और एचकेआरएन के तहत कार्यरत असिस्टेंट लाइनमैन विनोद को भी काबू कर लिया गया।
इंचार्ज मनमोहन सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बिजली कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।