Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tohana: Farmers' anger erupts over the delay in the start of government paddy procurement; they lock the gate of the additional grain market.
{"_id":"6abe528d2b3315b4ca010742","slug":"video-tohana-farmers-anger-erupts-over-the-delay-in-the-start-of-government-paddy-procurement-they-lock-the-gate-of-the-additional-grain-market-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: सरकारी धान खरीद शुरू न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, अतिरिक्त अनाज मंडी के गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: सरकारी धान खरीद शुरू न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, अतिरिक्त अनाज मंडी के गेट पर जड़ा ताला
टोहाना। गुरुवार को सरकारी स्तर पर धान की खरीद शुरू न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता लाभ सिंह के नेतृत्व ने किसानों ने अतिरिक्त अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध किया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक खरीद शुरू नहीं होगी, गेट नहीं खोला जाएगा। सूचना पाकर मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग मौके पर पहुंचे और खरीद करने वाली हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी के मैनेजर संजय हुड्डा मौके पर बुलाकर किसानों को समझाया और ताला खुलवाया।
किसान नेता लाभ सिंह ने बताया कि सुबह मंडी बोर्ड के सचिव से बात हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि गुरुवार दोपहर बाद खरीद शुरू कर दी जाएगी, लेकिन दोपहर तक कोई खरीद एजेंसी मैदान में नहीं उतरी। मजबूरन किसान संगठनों को विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा। किसानों का आरोप है कि न तो सरकार और न ही अधिकारी खरीद को लेकर गंभीर हैं। अधिकारी जानबूझकर देरी कर रहे हैं ताकि किसान परेशान होकर अपनी फसल औने-पौने दामों पर निजी व्यापारियों को बेचने को मजबूर हो जाएं।
सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि हरियाणा वेयर हाउस के मैनेजर संजय हुड्डा को मौके पर बुलाकर खरीद प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है।
वहीं एजेंसी मैनेजर संजय हुड्डा ने कहा कि अंज मंडी में आई अधिकांश धान में नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक है, जो सरकारी मानकों से ज्यादा है। इसलिए खरीद में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने किसानों को नमी के मानक को लेकर संतुष्ट किया और कहा कि मानकों पर खरी उतरने वाली धान की खरीद तुरंत शुरू कर दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल को सुखाकर मानकों के अनुसार मंडी में लाएं ताकि खरीद में परेशानी न हो।
किसानों ने कहा कि सरकार को जल्द सभी एजेंसियों को सक्रिय कर एक-एक दाना खरीदना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।