{"_id":"69085c3413caf0bffe0e444d","slug":"video-treatment-server-not-running-in-civil-hospital-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: नागरिक अस्पताल में नहीं चला ई-उपचार सर्वर, मरीजों की लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: नागरिक अस्पताल में नहीं चला ई-उपचार सर्वर, मरीजों की लगी लंबी लाइन
जिला नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सर्वर के ठप रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही सैकड़ों मरीज पर्ची कटवाने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। लेकिन सर्वर न चलने के कारण कर्मचारियों को मजबूरन मैन्युअल पर्चियां काटनी पड़ीं। इससे न केवल मरीजों का समय बर्बाद हुआ बल्कि अस्पताल कर्मियों को भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही। मरम्मत कार्य के चलते सर्वर तीन माह से बन्द है।
अस्पताल में पिछले तीन माह से ई-उपचार सर्वर बंद पड़ा है। इस कारण मरीजों का डेटा ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पा रहा। पर्ची, जांच रिपोर्ट और दवाओं का पूरा काम कागज पर ही किया जा रहा है। इससे रिकॉर्ड संभालने में भी दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल में रोजाना 1000 से 1200 मरीजों की ओपीडी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।