Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
youth from Uttar Pradesh committed suicide in Ratia of Fatehabad, after he was denied marriage to his brother's sister-in-law
{"_id":"698ee71166a6eb9d490a78a0","slug":"video-youth-from-uttar-pradesh-committed-suicide-in-ratia-of-fatehabad-after-he-was-denied-marriage-to-his-brothers-sister-in-law-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में यूपी के युवक ने किया सुसाइड, भाई की साली से शादी न होने पर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में यूपी के युवक ने किया सुसाइड, भाई की साली से शादी न होने पर दी जान
सरदूलगढ़ कैंची स्थित एक आरओ सर्विस सेंटर पर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक 14 सेकंड का वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपने बड़े भाई और भाभी के प्रति गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है।मृतक की पहचान 27 वर्षीय आलोक के रूप में हुई है, जो यूपी के औरैया जिले के गांव मुरही का रहने वाला था। वह पिछले पांच महीनों से अपने छोटे भाई अनुराग के साथ रतिया में एक आरओ कैंपर सर्विस सेंटर पर काम कर रहा था।अनुराग के अनुसार, आलोक का उसके बड़े भाई लवलेश की साली के साथ पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आलोक उससे शादी करना चाहता था। पहले तो परिवार मान गया था, लेकिन बाद में बड़े भाई और भाभी ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया और लड़की को भी डराया-धमकाया।
इसी बात को लेकर गुरुवार रात को फोन पर भाई-भाभी से आलोक का भारी झगड़ा हुआ था।सुसाइड करने से कुछ समय पहले आलोक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उसने स्पष्ट तौर पर कहा की जब मेरा शव गांव पहुंचे, तो मेरे भाई और भाभी को मेरा शरीर छूने मत देना।
वीडियो बनाने के बाद आलोक ने सीढ़ी की मदद से पंखे पर फंदा बनाया और अपनी जान दे दी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घटना का पता चला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना रतिया की एसएचओ पुष्पा सिहाग पुलिस बल और सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में ले लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।