{"_id":"698ee6c5129f853d1401c770","slug":"video-sewa-bharti-organised-a-free-medical-camp-in-tohana-of-fatehabad-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सेवा भारती द्वारा निःशुल्क जांच शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सेवा भारती द्वारा निःशुल्क जांच शिविर आयोजित
हरियाणा सेवा भारती शाखा द्वारा आर्य समाज मंदिर स्थित स्वामी दयानंद स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 72 मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई, निशुल्क शुगर टेस्ट किए गए एवं निशुल्क दवाइयां दी गई। यह निशुल्क शिविर दमकोरा निवासी साहिल पाहवा के आर्थिक सौजन्य से लगाया गया। सेवा भारती के वरिष्ठ चिकित्सक एवं टोहाना रतन डॉ शिव सचदेवा ने निष्काम भाव से अपनी सेवाएं अर्पित की । उन्होंने बताया कि आजकल भाग दौड़ की जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर रहना एक सामान्य प्रक्रिया बनता जा रहा है और कभी न कभी यह हृदय रोग या स्ट्रोक का कारण बन सकता है इसलिए नियमित रूप से हमें रक्तचाप की जांच करवाते रहना चाहिए। शुगर का लेवल बढ़ना भी आंखों, किडनी और नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। खानपान में सुधार और सही परामर्श से शुगर के मरीज सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं। शुगर के मरीज को दवाई से भी ज्यादा परहेज की आवश्यकता होती है। प्रदूषण और एलर्जी की वजह से दाद, खाज खुजली या त्वचा पर लाल चकते होना एक आम बात है। त्वचा संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज करने से संक्रमण शरीर में अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। उपरोक्त बिमारियों से बचने के लिए नमक का कम मात्रा में सेवन करना चाहिए तथा तनाव मुक्त रहना, नियमित योग और प्राणायाम करना बहुत लाभदायक है। प्रतिदिन 30 मिनट का व्यायाम आवश्यक करें तथा फाइबर युक्त भोजन करें और तले हुए पकवान, जंक फूड तथा बाजार के भोजन से बचें। उन्होंने कहा कि वजन पर नियंत्रण रखने के लिए मीठा एवं मैदे से परहेज करें। पसीने और जलन से बचने के लिए ढीले और सूती कपड़े पहने। नहाने के बाद नारियल तेल या एलोवेरा जैल लगाए। अपना तौलिया किसी के साथ सांझा न करें। सुबह खाली पेट मेथी दाना का सेवन करे जो शुगर और जोड़ों के दर्द के लिए बहुत ही लाभकारी है। इस अवसर पर सेवा भारती अध्यक्ष सत प्रकाश शर्मा ने साहिल पाहवा का निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि सेवा भारती लोगों को रोग मुक्त करने के लिए समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाती है। उन्होंने कहा की अपने परिजनों की स्मृति, जन्मदिवस, वैवाहिक सालगिरह पर या अन्य शुभ अवसरों पर आप सेवा भारती के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा लगवाकर एक पवित्र व पावन कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर सेवा भारती जिला सहसचिव तरसेम कांसल, जिला प्रचार प्रमुख सुभाष जैन सचिव कृष्ण गिल, सुरेश सेठी, अशोक भाटिया हरि चंद मजोका, वाई पी गर्ग, बाबूराम, ऋषिराज गिरधर, हरीश गर्ग, संजय जैन एवं राहुल ने भी अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।