Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Azad Singh, Vice President of the Sanitation Commission, reached Hisar for a dialogue program.
{"_id":"69ba4bd66f0512c7ce07bfa8","slug":"video-azad-singh-vice-president-of-the-sanitation-commission-reached-hisar-for-a-dialogue-program-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सफाई आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिहं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सफाई आयोग के उपाध्यक्ष आजाद सिहं
लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन आजाद सिंह ने
कहा कि शिक्षा से ही तरक्की होगी। जब तक आप अपने बच्चों को शिक्षित नहीं करेंगे तब तक आप के जीवन में सुधार नहीं आएगा। नशे से दूर रहें तथा अपने घर में किसी तरह के नशे को न घुसने दें। नशा मुक्त परिवार ही खुशहाल परिवार होते हैं। स्वच्छता के लिए मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है।
सफाई कर्मचारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में रखी गई समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से 20 मार्च तक जिले के सभी मंडलों में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सभी सरकारी कर्मचारी एवं उनके परिवारजन निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठा सकेंगे। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाए जाएंगे। भविष्य में इन शिविर को हर छह महीने में आयोजित कराया जाएगा। जिन कर्मचारियों को बीमारी के प्राथमिक लक्षण मिलेंगे उनके एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, सीटी स्कैन सहित अन्य टेस्ट भी कराए जाएंगे।
सीवरेज कार्य के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। कर्मचारी सफाई आयोग की वेबसाइट परभ जाकर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से प्रतिवर्ष 250 से 300 शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को प्रदेश सरकार की हिदायतों के अनुसार सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी सफाई कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। पूरे समाज को स्वस्थ रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है। ऐसे में इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है।
हरियाणा प्रदेश सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान मुख्यपाल सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को पूरा कराया जाए। सफाई कर्मियों के लिए किए गए 2100 रुपये के एलान के वादे को पूरा कराया जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ई रिक्शा दिलाई जाएं। सभी कर्मचारियों को हर महीने समय पर वेतन दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।