Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Bikes, Activa and bicycles parked outside houses in Sector 1-4 Housing Board, Hisar were set on fire
{"_id":"6819b5f16fed1f6e840ab177","slug":"video-bikes-activa-and-bicycles-parked-outside-houses-in-sector-1-4-housing-board-hisar-were-set-on-fire-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के सेक्टर 1-4 हाउसिंग बोर्ड में घर के बाहर खड़ी बाइक, एक्टिवा और साइकिल में आग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के सेक्टर 1-4 हाउसिंग बोर्ड में घर के बाहर खड़ी बाइक, एक्टिवा और साइकिल में आग लगाई
हिसार के सेक्टर 1-4 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी बाइक, एक्टिवा और साइकिल को आग लगा दी गई। आग भड़कने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगाें अपने प्रयासों से आग पर काबू पाया। वाहनों के मालिक अख्तर अली ने पड़ोसी श्रवण पर वाहनों में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अख्तर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो मार्केट में मिस्त्री है। उसका पड़ोसी श्रवण 24 अप्रैल को मकान का सामान शिफ्ट करने के लिए कार मांगने आया था। अख्तर ने बताया कि उन्होंने श्रवण को कार दे दी। वह 24 को रात तक वापस नहीं आया। उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी।
सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो कार चलाने वाले चालक सिकंदर के बारे में जानकारी मिली। जब सिंकदर से बात की तो उसने बताया कि कार हरिद्वार के जमालपुर में खड़ी है। सिंकदर को साथ ले वहां जाकर 4 मई को कार लेकर आया। उस समय श्रवण अपने घर में था।
उसने रात करीब एक बजे घर के बाहर खड़ी बाइक,एक्टिवा और साइकिल में आग लगा दी। हमने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। शिकायत करने के लिए श्रवण के घर गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि श्रवण ने घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगाई है। एचटीएम थाना पुलिस ने श्रवण के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।