{"_id":"688a14cebf56f42df90b0f2c","slug":"video-cm-flying-team-raids-chc-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम ने गांव सिसाय के सीएचसी पर मारा छापा, गैरहाजिर मिले 5 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम ने गांव सिसाय के सीएचसी पर मारा छापा, गैरहाजिर मिले 5 कर्मचारी
गांव सिसाय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार सुबह सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम ने छापा मारा।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में 5 स्टाफ सदस्य ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। दवाओं के स्टॉक में भारी असमानता मिली । टीम ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सीएम फ्लाइंग स्कवॉयड टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए पहुंची तो स्टाफ में हड़कम्प मच गया।
सीएम फ्लाइंग टीम का नेतृत्व हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में सहायक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कामीद मोगा, एसआई जितेंद्र, तथा एएसआई चंद्रपाल ने सिसाय सीएचसी में स्टाफ की उपस्थिति को लेकर छापा मारा। इन्चार्ज सुनैना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉ. संदीप की उपस्थिति में स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई। नर्सिंग अधिकारी रोशनी, असिस्टेंट क्लर्क नवीन गर्ग, बीएएम संदीपन, बीएससी राजबाला, तथा टीएचबी बलकेश ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इन सभी पर विभागीय कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।