Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
DMC issues notice to Hansi sanitation workers' district president Baljeet Singh regarding duty.
{"_id":"6a7c75c67a583b7f9203389a","slug":"video-dmc-issues-notice-to-hansi-sanitation-workers-district-president-baljeet-singh-regarding-duty-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी सफाई कर्मचारी के जिला प्रधान बलजीत सिंह ड्यूटी को लेकर DMC ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी सफाई कर्मचारी के जिला प्रधान बलजीत सिंह ड्यूटी को लेकर DMC ने जारी किया नोटिस
हांसी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बुधवार को कर्मचारियों ने DMC लक्षित सरिन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर उनकी मांगों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। कर्मचारियों ने DMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान हमारे जिला प्रधान बलजीत सिंह ड्यूटी को लेकर नोटिस जारी किया गया। यूनियनों के कर्मचारी नए कहा कि 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के झंडा फहराने के पहुंच रहे है ,हम सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध जताएंगे।
सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि उन्हें हड़ताल के दौरान ड्यूटी को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और आंदोलन जारी रहेगा। बलजीत सिंह ने कहा कि छह जिलों की विभिन्न यूनियनों के कर्मचारी 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के झंडा फहराने के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारी वहां काले झंडे दिखाकर विरोध जताएंगे।
वहीं सर्व कर्मचारी संघ के ऑडिटर एवं सिंचाई विभाग यूनियन हांसी के प्रधान अशोक यादव ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगों के समर्थन में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पहले ही प्रभावित है। अब विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के समर्थन से आंदोलन के और तेज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।