{"_id":"69ee0676730544d8b002c913","slug":"video-doctors-emerge-from-ramayana-village-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: रामायण गांव से निकलते हैं चिकित्सक, वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक इसी गांव से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: रामायण गांव से निकलते हैं चिकित्सक, वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक इसी गांव से
करीब 600 साल पहले बसे गांव रामायण का रामायण से कोई नाता नहीं है । कहा जाता है कि रामू नाम के व्यक्ति ने इसे बसाया था। गांव अब चिकित्सकों के गांव से जाना जाता है। 20-22 चिकित्सक गांव से निकल चुके हैं जो कि अन्य जगहों पर सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं में महानिदेशक के पद पर तैनात डॉ़ कुलदीप सिंघल, रामायण गांव से हैं।
गांव के लोगों का मुख्य कार्य खेती है। सरकारी नौकरियों पर भी गांव के काफी लोग लगे हुए हैं। गांव में पूजा-पाठ के लिए पुराना हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर है। सिख धर्म में आस्था के चलते गांव में भव्य गुरुद्वारा का निर्माण भी किया गया है। गांव आज चिकित्सकों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। वहीं गांव से करीब 20-22 चिकित्सक हैं, इनमें कुछ चिकित्सा की पढ़ाई भी कर रहे हैं। इसके अलावा गांव के प्रेम सिंह जांगड़ा सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं गांव के युवा पीएचडी भी कर चुके हैं। वर्तमान में गांव के युवा पढ़ाई करके सरकारी व निजी नौकरियों की तरफ रुझान किए हुए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि अग्नीवीर योजना के कारण युवाओं का फौज में जाने का चलन पहले कम हो गया है। गांव के युवाओं में चिकित्सा क्षेत्र में, हरियाणा पुलिस, खेल, शिक्षा, लोक गायिकी में भी गांव का नाम रोशन किया है। डॉ़ भोभल सिंह सहरावत, गांव के पहले जीएएमएस डॉक्टर थे।
गांव के बीच में ऊंचे दड़े पर दादा खेड़ा पवित्र स्थल, रविदास चौपाल, सर छोटू राम कम्यूनिटी सेंटर, वाल्मीकि चौपाल, बीसी चौपाल, डॉ. अंबेडकर पार्क है। गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर व सर छोटू राम की प्रतिमा स्थापित की गई है। गांव के जवान शहीद प्रेम सिंह कांटीवाल, शहीद शीशराम शहीद नानू राम कांटीवाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान भी दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।