Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
Video: सुल्तानपुर में पुलिस प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड, रिक्रूट्स बोले- अपराधमुक्त प्रदेश बनाने में जी जान लगा देंगे
{"_id":"69edb4cc9c9fb510c90a76f2","slug":"video-video-saltanapara-ma-palsa-parashakashhao-ka-pasaga-aauta-parada-rakanprtasa-bl-aparathhamakata-parathasha-bnana-ma-ja-jana-lga-thaga-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में पुलिस प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड, रिक्रूट्स बोले- अपराधमुक्त प्रदेश बनाने में जी जान लगा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में पुलिस प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड, रिक्रूट्स बोले- अपराधमुक्त प्रदेश बनाने में जी जान लगा देंगे
सुल्तानपुर के दादूपुर स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में रविवार को भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (सीआईडी/साइबर क्राइम) विनोद कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं को सेवा के लिए समर्पित होने पर बधाई दी।
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के एसपी ब्रजेश कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 653 रंगरूटों का 9 माह का प्रशिक्षण पूरा हुआ है, दो असफल भी रहे हैं।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब इन्हें अलग -अलग जिलों में तैनाती मिलेगी। फॉरेंसिक, साइबर, तकनीकी व कानूनी शिक्षा से दक्ष इन जवानों ने अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ईमानदारी से काम करने और सरकार के अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।
कर्मपथ पर पहला कदम रखने की खुशी भी इन रंगरूटों और उनके परिजनों में देखी गई। परेड के दौरान उपस्थित परिजनों में गर्व और उल्लास का माहौल रहा। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर एक साथ 55 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूरा कर एक ही दिन शपथ ली, जो यूपी पुलिस के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साइबर क्राइम की चुनौतियों पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।