{"_id":"69031c28624b095df206f7ba","slug":"video-former-mp-brijendra-singhs-sadbhav-yatra-reached-hisar-city-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार शहर में पहुंची पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार शहर में पहुंची पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा वीरवार को हिसार शहर में पहुंची। हिसार में एचएयू गेट नंबर चार के पास स्थित पार्क में यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा अपराधियों का गढ़ बन गया है। भाजपा ने युवाओं को अपराध में धकेल दिया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। जिसके चलते युवा या तो अपराध या डंकी रूट से विदेश जा रहे हैं। सरकार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है।
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य के लिए एकजुट होना पड़ेगा। अपने रोजगार के लिए सड़कों पर आना होगा। अपने हकों की आवाज को बुलंद करना होगा। भाजपा की ओर से फैलाई जा रही कट्टरता का जवाब सद्भाव से देना होगा।कांग्रेस की सद्भाव यात्रा 30 और 31 अक्तूबर को हिसार शहर मे रहेगी।
31 अक्तूबर को यात्रा शहर में बरवाला चुंगी, जीजेयू, ऑटो मार्केट, बस स्टैण्ड, तलाकी गेट, नागोरी गेट, लक्ष्मीबाई चौक, छोटूराम चौक (फव्वारा चौक), सुभाष चौंक( कैम्प चौक) से सब्जी मंडी, मोहल्ला सैनियान होकर नन्द सिनेमा से मिल गेट के जिन्दल पार्क पहुंचेगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।