{"_id":"6798ad473f734706380ac038","slug":"video-nhm-workers-in-hisar-protest-against-geo-fencing-attendance-system","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में एनएचएम कर्मियों ने जीईओ फेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में एनएचएम कर्मियों ने जीईओ फेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम का विरोध किया
नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम के कर्मियों ने जीईओ फेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम का विरोध करते हुए नारेबाजी की। नागरिक अस्पताल के बाहर आक्रोश प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह के नियम कर्मियों पर थौंपे जा रहे हैं। सीएम तथा स्वास्थ्य मंत्री की ओर से 26 जून 2024 को पूरी तरह से फ्रिज कर दिया गया है।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को 5 व 10 साल पर मिलने वाले लाभों को रोक दिया गया है। सेवा नियमों की पालना नहीं की जा रही। वर्ष 2024-25 में एनएचएम कर्मियों को वार्षिक वेतनवृद्धि नहीं दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
इस अवसर भारतीय मजदूर संघ के अनिल कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार अनुबंधित कर्मचारी सेवा नियम अधिनियम लाकर वाहवाही लूट रही है दूसरी ओर जो कर्मचारी लगातार 26-27 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं उनको दीपावली के अवसर पर एनएचएम के सेवा नियम फ्रिज करने का षड्यंत्र रचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।