Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Panchs protested against giving charge of Sarpanch to their favourite in Raipur Dhani village of Hisar
{"_id":"67d94d0c32dbf6903d0c1051","slug":"video-panchs-protested-against-giving-charge-of-sarpanch-to-their-favourite-in-raipur-dhani-village-of-hisar-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार के गांव रायपुर ढाणी में सरपंच का चार्ज चहेते को देने पर पंचों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार के गांव रायपुर ढाणी में सरपंच का चार्ज चहेते को देने पर पंचों ने किया विरोध
गांव रायपुर ढाणी के सरपंच पद के लिए बहुमत साबित करने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के निलंबित सरपंच को बचाने के लिए एक साजिश के तहत उसके चहेते पंच को सरपंच का कार्यभार दिया गया है। गांव के पंचों व ग्रामीणों ने डीसी को एक शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच की मांग की। बहुमत वाले पंच को चार्ज देने का अनुरोध किया।
ग्रामीणों ने बताया कि 29जनवरी 2025 को हमारे गांव रायपुर ढाणी के सरपंच मदन को निलंबित किया गया था। डीसी के आदेश पर सरपंच को निलंबित किया गया था। गांव का नया सरपंच चुनने के लिए गांव के सभी पंचों को 18 मार्च को हिसार बीडीपीओ कार्यालय में बुलाया गया था।
गांव रायपुर ढाणी के पंचों ने बताया कि हमें 10 बजे बुलाया गया था। जिसमें गांव के बहुमत वाले पंच को सरपंच का चार्ज सौंपा जाना था। हम पौने दस बजे यहां बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे तो हमें बताया गया कि सरपंच का चुनाव कर लिया गया है।
गांव के सभी 9 पंच में से 5 पंच साधुराम को सरपंच का चार्ज देने के पक्ष में थे। अधिकारियों ने मिलीभगत कर विक्रम को सरपंच का चार्ज दिला दिया है। गांव के पंचों का आरोप है कि एक पंच को गुमराह कर धोखे से यह काम कराया गया है। इस मौके पर पंच रमेश, रोहताश, पूजा, शकुंतला, पूनम उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।