{"_id":"6a5b4a87c339c81b3e06954f","slug":"video-pledge-to-boost-greenery-tree-plantation-drive-launched-in-hansi-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाली बढ़ाने का संकल्प, हांसी में पौधरोपण अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली बढ़ाने का संकल्प, हांसी में पौधरोपण अभियान की शुरुआत
नवीन शर्मा
पौधे शुद्ध ऑक्सीजन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे ही एकमात्र सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी के शहीद लाल हुकुम चंद पार्क में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। शहीद लाल हुकुम चंद पार्क में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
आपको बता दे कि पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का भी है। अगर हर व्यक्ति साल में सिर्फ एक पौधा लगाए और उसे पेड़ बनने तक संभाले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। लगातार पेड़ों की कटाई के कारण तापमान बढ़ रहा है, और ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है।
शमा मल्होत्रा ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। सभी ने संकल्प लिया कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। आज पौधारोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। क्योंकि शुद्ध ऑक्सीजन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे ही एकमात्र सहारा हैं।
अजय इलावादी ने बताया कि मॉनसून का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस दौरान लगाए गए पौधे तेजी से विकसित होते हैं और उनके जीवित रहने की संभावना भी अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि सावन माह तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।