{"_id":"68e765527d94bfc7cd04f2af","slug":"video-protest-held-in-hisar-demanding-training-and-salary-for-new-patwaris-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में नए पटवारियों को प्रशिक्षण व वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में नए पटवारियों को प्रशिक्षण व वेतन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
नए पटवारियों को वेतन नहीं मिलने पर पटवारियों ने वीरवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे पटवारियों ने कहा कि त्योहार के मौके पर भी उनको वेतन नहीं मिल पाया है। नए पटवारियों को वेतन दिलाने और प्रशिक्षण की अवधि ए वर्ष करने की मांग को लेकर पटवारियों ने नारेबाजी की। फिलहाल पटवारी सभी कार्यों से दूर हैं। गिरदावरी भी नहीं कर रहे।
द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि यदि कोई प्रमाण पत्र बनवाने आ रहा है तो उस पर पटवारी अपने हस्ताक्षर कर रहे हैं लेकिन तहसीलों से जुड़े दूसरे कार्यों से पटवारी पूरी तरह से दूर हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 से नए 2605 पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में पटवारियों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में जनवरी माह में आश्वासन दिया था कि नए पटवारियों को मानदेय के बजाय प्रशिक्षण वाले दिन से ही वेतन दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि को डेढ़ वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने की घोषणा की गई थी। अभी तक नए पटवारियों को मानदेय दिया जा रहा है, दूसरी घोषणाओं पर काम नहीं हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।